पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की

Updated at : 17 Mar 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की

पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की

विज्ञापन

भातगांव पंचायत के वार्ड 16 की घटना, चार बच्चों की मां की मौके पर ही मौत

गलगलिया. ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया भातगांव पंचायत के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद बढ़ने के बाद पति मोहम्मद आलम ने कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से अपनी पत्नी जोहरा खातून के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण जोहरा खातून की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि मोहम्मद आलम की शादी जोहरा खातून से गुलशन बिठा में हुई थी. दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के व एक लड़की शामिल हैं. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद होने की बात भी सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में शोक व आक्रोश का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन