आंधी व ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ मक्का की फसल बर्बाद

Updated at : 28 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी व ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ मक्का की फसल बर्बाद

आंधी व ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ मक्का की फसल बर्बाद

विज्ञापन

अन्नदाता किसानों पर टूटा कुदरत का कहर, जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार

पहाड़कट्टा. प्रखंड में शुक्रवार की रात आयी तेज आंधी-बारिश व ओलावृष्टि ने पोठिया प्रखंड के किसानों की कमर तोड़ दी. प्राकृतिक आपदा से सैकड़ो एकड़ भूमि में लगे मक्का की फसल बर्बाद हो गयी है. इससें किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. प्रखंड के कुसियारी, गोरुखाल, फाला, मिर्जापुर, डूबानोची, कस्बा कलियागंज, बुढ़नई आदि पंचायतों के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके मक्का फसल का सर्वे कराया जाए व उन्हें उचित मुआवजा दिया जाये. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे क्षेत्र में आयी तेज आंधी, पानी व ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचायी. कुसियारी पंचायत के पानबाड़ा गांव के किसान मो नईमुद्दीन ने बताया कि उनके गांव के अधिकांश किसान इस बार मक्का की खेती की है. मक्का की फसल लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक आयी इस आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया. दर्जनों किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी व अब फसल बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. फाला पंचायत के समाजसेवी वीर सिंह ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से किसानों के हित के मद्देनजर मक्का फसल का त्वरित सर्वेक्षण करवाकर प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन