नालंदा से आये होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत

मृतक होमगार्ड रामजी प्रसाद नालंदा जिले के थाना मानपुर के प्रभु बीघा गांव के निवासी
मृतक होमगार्ड रामजी प्रसाद नालंदा जिले के थाना मानपुर के प्रभु बीघा गांव के निवासी प्रतिनिधि, किशनगंज. किशनगंज पुलिस लाइन परिसर में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 चुनावी प्रकिया के दौरान नालंदा जिला थाना मानपुर के प्रभु बीघा गांव निवासी होमगार्ड रामजी प्रसाद, पिता स्व मुसहरी महतो की अचानक हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक होने पर वह अचानक जमीन पर गिर गया था जिसे अन्य होमगार्ड व स्थानीय पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौतम कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतक होमगार्ड रामजी प्रसाद पिता स्व मुसहरी महतो के रूप में पहचान हुई है. नालंदा जिले से वे किशनगंज लोकसभा चुनाव के लिए आए थे. पुलिस लाइन में अचानक जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद जवान उन्हें अस्पताल ला रहे थे कि इसी दौरान में रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी. मृतक होमगार्ड के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है. आगे की प्रक्रिया जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










