होमगार्ड के जवानों ने निकाला मशाल जुलूस

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल पिछले तीन दिनों से अपनी इक्कीस सूत्री मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान आंदोलन कर रहे है.
किशनगंज.बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल पिछले तीन दिनों से अपनी इक्कीस सूत्री मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान आंदोलन कर रहे है. बुधवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने होमगार्ड कार्यालय के पास एकजुट होकर सभी एकसाथ मशाल जुलूस में शामिल हुए. वहां थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. होमगार्ड कार्यालय के पास से मशाल जुलूस निकाला जो उत्पाद कार्यालय, एसपी कार्यालय व समाहरणालय के पास से होकर गुजरा. मशाल जुलूस में संरक्षक गोपाल कुमार सिंह, अध्यक्ष अमल किशोर यादव, सचिव अशोक कुमार मण्डल, रूद्रानंद यादव, विपिन कुमार सिंह, विजय कुमार, संदीप कुमार, नवीन कुमार, शांति लाल यादव, शाहिद आलम, राकेश, उदय सहित अन्य जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




