जनता दरबार में कई मामलों की सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में कई मामलों की सुनवाई

जनता दरबार में कई मामलों की सुनवाई

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज सदर थाना सहित जिले के थानों में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया. किशनगंज सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया. जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे.10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था. नए 2 मामले सामने आए. नए 1 पुराने मामले में सुनवाई हुई. वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई. राजस्व अधिकारी गंगा राम टुडू व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था. राजस्व अधिकारी गंगा राम टुडू ने बताया कि कुछ मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि दी गई है. पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है. दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं.डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. अलग-अलग थाना में लगाया जाता है. दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते है. जिसमें थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन