बच्चे को स्कूल छोड़कर जा रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Updated at : 01 Mar 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल छोड़कर जा रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

बच्चे को स्कूल छोड़कर जा रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के रूईधासा प्रेमपुल के समीप शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चैन छीन ली. पीड़िता लाइन निवासी तोहफा तसनीम ने सदर थाने को घटना की सूचना दी है. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला अपने बच्चे को हलीम चौक के पास स्थित स्कूल छोड़ने गई थी. तभी प्रेमपुल के पास बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन ली. महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. महिला स्कूटी से अपने बच्चे के स्कूल छोड़ने हलिम चौक की ओर जा रही थी. तभी प्रेमपुल से हलीम चौक के बीच बाइक सवार युवक पीछे से आकर गले से चेन छीनने लगे. महिला ने चीखना भी शुरू किया महिला के साथ उनके पिता भी थे. इतने आसपास के लोग वहां जमा हो गए. बदमाश चेन छीनकर हलीम चौक की ओर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. घटना स्थल के आसपास लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन