कबड्डी, लंबी कूद व दौड़ में छात्राओं ने दिखाया दम
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :17 Jan 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

कबड्डी, लंबी कूद व दौड़ में छात्राओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
मेरा युवा भारत” के तहत खेल प्रतियोगिता, बीईओ व प्रधानाध्यापक ने किया पुरस्कृत
दिघलबैंक. पीएम श्री प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय तुलसिया में शुक्रवार को खेल-कूद के प्रति उत्साह का माहौल रहा. खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं ”मेरा युवा भारत” किशनगंज के तत्वावधान में समूह-प्रणोदित खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना विकसित करना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना था. कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) नरेश कुमार मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरकांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद खेल स्पर्धाओं की शुरुआत हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया कबड्डी, लंबी कूद व दौड़ में प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. वॉलीबॉल के मुकाबले में भी प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. समापन समारोह के अवसर पर बीईओ नरेश कुमार मंडल और प्रधानाध्यापक अमरकांत ठाकुर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.—
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी खेल-कूद प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए. शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सशक्त बनते हैं. —नरेश कुमार मंडल,
प्रभारी बीईओडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




