ePaper

बंद घर से चोरी के मामले में जांच के लिए पहुंची फाॅरेंसिक टीम

Updated at : 13 Apr 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से चोरी के मामले में जांच के लिए पहुंची फाॅरेंसिक टीम

बंद घर से चोरी के मामले में जांच के लिए पहुंची फाॅरेंसिक टीम

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज के रिहायशी इलाके में साढ़े 18 भरी आभूषणों की चोरी मामले में रविवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना के अंगुलांक ब्यूरो टीम घटनास्थल पर पहुंची. दो सदस्यीय टीम घटनास्थल से अंगुलांक लेकर करके गयी. ताकि संदिग्धों से मिलान कर के आरोपितों तक पहुंचा जा सके. ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ व वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी हुई है.जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा. बता दें कि पीड़ित दयानंद प्रसाद वार्ड नंबर पांच निवासी के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग साढ़े अठारह भरी सोने के आभूषणों संग 17 हजार कैश भी उड़ा लिए थे. आभूषणों में पीड़ित संग उनकी मां व पत्नी सोने का चैन चार, सोने का कड़ा दो, अगूंठी तीन, मांगटीका एक, कान का बाली तीन जोड़ा, गले का नेकलेस संग चांदी के दस सिक्के चोरों ने उड़ाए हैं. पीड़ित का घर के चारो ओर दर्जनों लोगों के घर मौजूद है. पीड़ित के घर के अंदर का एक ताला लोहे के रड से उखाड़ते हुए अन्य कमरों के दखवाजे, गोदरेज,लोहे के ट्रंक को चोरों ने चाभी से खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.चोरो ने सिर्फ सोने व चांदी के आभूषणों की चोरी की है. जबकि गोदरेज व अलमारी में पड़े सिटी गोल्ड आभूषणों को हाथ भी नही लगाया है. पीड़ित अपने बेटी के मुडंन के लिए गोड्डा विगत चार अप्रैल को गए थे. गुरुवार दोपहर पड़ोसियों द्वारा उन्हे सूचना मिली कि उनके घर के अंदर का ताला टूटा हुआ है.जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी थी. संध्या समय अपने घर पहुंच कर रात्रि समय ठाकुरगंज पुलिस को लिखित शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन