ePaper

सैप एवं कैफ जवानों के आवासन स्थलों पर फॉगिंग, स्वास्थ्य किट वितरण संचालित

Updated at : 13 Oct 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
सैप एवं कैफ जवानों के आवासन स्थलों पर फॉगिंग, स्वास्थ्य किट वितरण  संचालित

जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र किशनगंज, ठाकुरगंज, पोठिया एवं कोचाधामन में सैप एवं कैफ जवानों के आवासन स्थलों पर व्यापक फॉगिंग, स्वास्थ्य किट वितरण और चिकित्सकीय जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

चिकित्सकीय जांच अभियानस्वास्थ्य विभाग की चुनावी तत्परता से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किशनगंज.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र किशनगंज, ठाकुरगंज, पोठिया एवं कोचाधामन में सैप एवं कैफ जवानों के आवासन स्थलों पर व्यापक फॉगिंग, स्वास्थ्य किट वितरण और चिकित्सकीय जांच अभियान चलाया गया.विशेष रूप से ठाकुरगंज के यूएचएस लोढा में कैफ कंपनियों के लिए फॉगिंग और स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न न हो. इस पहल का उद्देश्य जवानों को मच्छरजनित रोगों से सुरक्षा प्रदान करना और एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराना है. फॉगिंग और स्वास्थ्य किट वितरण से स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंज़र आलम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सैप और कैफ जवान हमारे सुरक्षा प्रहरी हैं. उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी आवासन स्थलों पर फॉगिंग की गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.उन्होंने बताया कि सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर फॉगिंग, स्वच्छता और पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. जवानों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि चुनाव के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए जवानों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग, स्वास्थ्य जांच और किट वितरण जैसी पहलें सराहनीय हैं. यह केवल एक औपचारिक कार्य नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य और प्रशासनिक जिम्मेदारी का संतुलित उदाहरण है. सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आवासन स्थल पर जलजमाव, मच्छरों या संक्रमण का कोई जोखिम न रहे. चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता का प्रतीक है यह अभियान सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर और सतर्क है. जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा न केवल फॉगिंग और जांच कार्य किए जा रहे हैं, बल्कि जवानों को आवश्यक स्वास्थ्य किट भी प्रदान की गई है जिसमें आवश्यक दवा और प्राथमिक उपचार की सामग्री शामिल है. सभी स्थानों पर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी का समय रहते उपचार किया जा सके.उन्होंने आगे बताया कि फॉगिंग के साथ-साथ जलजमाव की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और स्वच्छता कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे संक्रमण की संभावना पूरी तरह समाप्त हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन