79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय व स्कूल में किया ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय व स्कूल में किया ध्वजारोहण

कार्यालय व स्कूल में किया ध्वजारोहण

विज्ञापन

ठाकुरगंज 79 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ठाकुरगंज नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया . इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरियां भी निकाली. अमर शहीदों अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंजता रहा. गांधी मैदान में राजद विधायक सउद आलम ने झंडोत्तोलन किया. पुलिस अनुमंडल कार्यालय ठाकुरगंज में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, प्रखंड सह अंचल कार्यालय ठाकुरगंज में प्रखंड प्रमुख, बीआरसी में प्रभारी बीईओ अवधेश कुमार शर्मा, ई – किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा, ठाकुरगंज क्लब मैदान में क्लब के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा, आदर्श थाना ठाकुरगंज में थानाध्यक्ष मो मकसूद आलम अशरफी, सर्किल पुलिस कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ, नेताजी सुभाष मार्केट में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर्रहमान ने ध्वाजारोहण किया. इस दौरान गांधी मैदान में उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए विधायक सऊद आलम ने कहा कि आज हम स्वतंत्र एवं सुखद वातावरण में नये बदलाव के साथ कार्य कर रहे हैं. प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी पुनीत भाव से उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें, आम जनमानस के समस्याओं की सुनवाई करते हुए समाधान करें. वहीं राष्ट्रीय झंडे को सलामी देते समय बीडीओ अहमर अब्दाली, सीओ मृत्युंजय कुमार, बीईओ अवधेश कुमार शर्मा, बीपीआरओ अजीत कुमार, राजस्व अधिकारी राहुल कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल, राजद नेता मुश्ताक आलम, भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. बताते चले शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एम् एच आजाद नेशनल कॉलेज, सूबा बाई कन्या मध्य विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, शिशु विद्या निकेतन, ताराचंद धानुका अकादमी, पिकू पब्लिक स्कूल, आर के मेमोरियल स्कुल के अलावे विभिन्न सरकारी स्कुल ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, जीआर पी के अलावे रेलवे सुरक्षा बल के कार्यालय में भी आयोजित हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन