ePaper

लॉटरी गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, लॉटरी टिकट व नगद राशि बरामद

Updated at : 23 Jan 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
लॉटरी गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, लॉटरी टिकट व नगद राशि बरामद

पुलिस ने अवैध लॉटरी गिरोह का उद्भेदन किया है. शहर के कसेरापट्टी से गुरुवार की रात गिरोह का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

किशनगंज पुलिस ने अवैध लॉटरी गिरोह का उद्भेदन किया है. शहर के कसेरापट्टी से गुरुवार की रात गिरोह का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट बरामद किया है. गिरफ्तार व्यक्ति शाकिर आलम, अली खान, सूरज व कृष्णा महतो, नकीम शामिल है. पुलिस ने इसके पास से दो लाख 61 हजार जाली लॉटरी कूपन बरामद किया है. 23 हजार 894 रूपये नगदी, 38 डायरी व आठ मोबाइल बरामद किया है. शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अवैध व जाली लॉटरी बेचे जाने की सूचना मिल रही थी. सूचना पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम के द्वारा कसेरा पट्टी में छापेमारी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस के द्वारा पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है. लॉटरी की छपाई बंगाल में की जाती थी और जिले के आसपास के क्षेत्र में इसकी सप्लाई की जाती थी. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. टीम में एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित टीम में एसडीपीओ गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन व अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन