नाबालिग के यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर एक थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश ने आया है. मामले में बुधवार को महिला थाने में आरोपित युवक दुधौटी निवासी सरफराज के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.
किशनगंज.ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर एक थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश ने आया है. मामले में बुधवार को महिला थाने में आरोपित युवक दुधौटी निवासी सरफराज के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ माह पूर्व फोन ओर नाबालिग लड़की की जान पहचान आरोपी युवक से हुई थी. धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ने लगी. इस दौरान आरोपित युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देने लगा. एक माह पूर्व आरोपित युवक ने एक जान पहचान वाले के घर में जबरन शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं आरोपित युवक ने धोखे से वीडियो भी बना लिया. किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. लोकलाज के भय से नाबालिग लड़की चुप रही. आरोपित लड़के ने नाबालिग लड़की से शादी करने की बात भी की थी. लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. थक हार कर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची और महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी को घटना की जानकारी दी. पीड़ित नाबालिग लड़की के बयान पर महिला थाने में प्राथमिका दर्ज करवाई गई है. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




