ePaper

महानंदा नदी में डूबने से किसान लापता,खोजबीन जारी

Updated at : 12 Sep 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी में डूबने से किसान लापता,खोजबीन जारी

पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज के बांध के समीप महानंदा नदी में शुक्रवार को एक मजदूर के लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी.लापता व्यक्ति की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी मो सलीम (45 वर्ष) पिता रहमान अली के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा.पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज के बांध के समीप महानंदा नदी में शुक्रवार को एक मजदूर के लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी.लापता व्यक्ति की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी मो सलीम (45 वर्ष) पिता रहमान अली के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सलीम अपने बड़े भाई आजाद और अन्य ग्रामीणों के साथ मवेशियों के चारा लाने हेतु नदी पार कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और नदी के बीच से ही अचानक गायब हो गया. सलीम के साथ नदी पार कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण नदी से बाहर नहीं निकाल सका. घटना की खबर सलीम के परिजनों को मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया.घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव के गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू की.लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. सूचना मिलते ही अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कनक लता दलबल के साथ मौके पर पहुंची और अंचल अधिकारी को सूचना दिया. ईधर राजस्व अधिकारी मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँची और नदी में खोजबीन शुरू कर दिया है. राजस्व अधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति नदी में डूबकर लापता हो गया है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है. बता दें कि मृतक मो सलीम पेशे से मजदूर था और पंजाब से दो महीने पहले ही घर लौटा था.परिवार में उसकी वृद्ध मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चे है.देर शाम तक महानंदा में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा खोजबीन की जा रही थी.लेकिन लापता मो सलीम का कही अतापता नही चल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन