आरईओ वन के कार्यपालपक अभियंता को फोन पर रंगदारी मांगने व जान मारने की मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन
आरईओ वन के कार्यपालपक अभियंता को फोन पर रंगदारी मांगने व जान मारने की मिली धमकी

ग्रामीण कार्य विभाग वन के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार को जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगे जाने का मैसेज भेजे जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

-सरकारी फोन के व्हाट्सएप पर मैसेज कर रंगदारी मांगने व जानमारने की धमकी मिलते है डीएम-एसपी को दी सूचना -इस मामले में मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी प्रतिनिधि, किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग वन के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार को जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगे जाने का मैसेज भेजे जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. मामले में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल वन के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने सदर थाने की पुलिस को सूचना दी है. मैसेज उनके सरकारी नंबर के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से आया था. मैसेज देखकर इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी. डीएम व एसपी को भी सूचना दी गई. कार्यपालक अभियंता के व्हाट्सएप पर जैसे ही मैसेज आया, वे घबरा गए. कार्यपालक अभियंता ने डीएम से मुलाकात कर उनहें घटना की जानकारी दी. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल वन में कार्यपालक अभियंता के पद पर इसी वर्ष यहां आए है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि कार्यपालक अभियंता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है प्राथमिक दर्ज करने प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन