स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन : डीएम

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सात निश्चय को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया
कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित डीएम की अध्यक्षता में हुई किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सात निश्चय को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल (ग्रामीण एवं शहरी), सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रामीण एवं शहरी) सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा के क्रम में पंचायती राज पदाधिकारी जफर आलम द्वारा अवगत कराया गया कि गत वित्तीय वर्ष में 1,250 वार्ड लक्षित थे, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 505 वार्ड लक्षित किए गए हैं. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (शहरी क्षेत्र) की समीक्षा के दौरान नगर परिषद किशनगंज के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निकाय क्षेत्र के कुल 75 वार्डों में पूर्व से 37,828 घर लक्षित थे, जिनमें से 35,324 घरों में नल-जल की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है. जिला पदाधिकारी द्वारा उपभोक्ता शुल्क वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही उपभोक्ता शुल्क संग्रहण को बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए, डीआरसीसी प्रबंधक कुमार नितिन सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




