ePaper

उत्पाद विभाग ने आठ शराबी को किया गिरफ्तार

Updated at : 09 Jun 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने आठ शराबी को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया. शराब पीने व शराब के साथ दस लोगों को पकड़ा गया.

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया. शराब पीने व शराब के साथ दस लोगों को पकड़ा गया. जिसमें शराब पीने के आरोप में आठ लोगों को पकड़ा गया व शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया. कार्रवाई में उत्पाद निरीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार के अलावा अन्य शामिल थे. पकड़े गए सभी युवक बंगाल से शराब पीकर आ रहे थे. शराब के साथ पकड़े गए दो युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. पकड़े गए युवकों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन