जलाल टोला में 67 से अधिक पशुओं की जांच व उपचार
Updated at : 14 Mar 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

जलाल टोला में 67 से अधिक पशुओं की जांच व उपचार
विज्ञापन
पशुपालकों को दी गयी वैज्ञानिक प्रजनन व पोषण की जानकारी
किशनगंज. कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर के अंतर्गत ग्राम जलाल टोला में पशुओं के बांझपन निवारण के लिए एक विशेष पशु बांझपन उपचार शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम में डॉ अभिषेक दीप, डॉ सुमन झा तथा डॉ बलेश्वर मंडल शामिल थे. चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया. शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के उचित पोषण, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण व वैज्ञानिक प्रजनन पद्धतियों के बारे में भी जागरूक किया गया. साथ ही उन्हें पशुओं की देखभाल से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए. शिविर के दौरान कुल 67 से अधिक पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया गया. इस कार्यक्रम से क्षेत्र के पशुपालकों को काफी लाभ हुआ व उन्होंने इस पहल की सराहना की. पशु चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे शिविर पशुओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने, दुग्ध उत्पादन में सुधार लाने तथा पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




