18 से 25 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

शहर के डेमार्केट से गांधी चौक तक रोड चौड़ी करण का कार्य होने के कारण 11 केवी लाइन को शिफ्ट किया जाएगा
किशनगंज शहर के डेमार्केट से गांधी चौक तक रोड चौड़ी करण का कार्य होने के कारण 11 केवी लाइन को शिफ्ट किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त से 25 अगस्त तक इस वजह से रात्रि के 11 बजे से सुबह 7 बजे तक फीडर नंबर 4 से की जाने वाली विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगा. दिन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यह कार्य रात में किया जा रहा हे जिसके कारण डे मार्केट सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड, शीतला मंदिर, गांधी चौक, धर्मशाला रोड, भगत टोली रोड, महावीर मार्ग, दही पट्टी रोड, गुरुद्वारा गली, नेमचंद रोड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त आशय की जानकारी विद्युत विभाग ने दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










