डीएम ने पोठिया प्रखंड का लिया जायजा

.डीएम तुषार सिंगला ने जिले के पोठिया प्रखंड कार्यालय तथा परिसर का भ्रमण किया.
किशनगंज.डीएम तुषार सिंगला ने जिले के पोठिया प्रखंड कार्यालय तथा परिसर का भ्रमण किया. पोठिया प्रखंड अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी पोठिया प्रखंड पहुंचे. वहां उन्होंने नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया और परिसर में भ्रमण करते हुए वहां भवनों का जायजा लिया. उन्होंने बीडीओ मो आसिफ को प्रखंड परिसर में स्थित सभी भवनों के रंग रोगन करने का निर्देश दिया. साथ ही अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्रखंड परिसर में उपलब्ध भूमि को चिन्हित कर उसका सीमांकन करना सुनिश्चित करें.
प्रखंड परिसर के प्रवेश द्वार पर कराए गए सौंदर्यीकरण से संतुष्ट दिखे तथा “आई लव पोठिया ” के साइनेज के समक्ष सभी उपस्थित पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवायी. जिलाधिकारी ने प्रखंड परिसर को सुगम बनाने को ले महत्वपूर्ण निर्देश दिए और बीडीओ को निर्देश दिया की परिसर अंतर्गत कोई अन्य बाउंड्री न बनायी जाए.
इस मौके पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवम कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




