दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का डीएम ने किया शुभारंभ

Updated at : 19 Feb 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का डीएम ने किया शुभारंभ

खगड़ा स्थित संयुक्त कृषि भवन के प्रागंण में दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदशर्नी का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के खगड़ा स्थित संयुक्त कृषि भवन के प्रागंण में दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदशर्नी का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. किसान मेला सह प्रदशर्नी में विभिन्न उत्पादों एवं कृषि यंत्रों की प्रदशर्नी लगाई गई थी. डीएम ने लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया. वहीं किसान मेला-सह-प्रदशर्नी में कृषि से संबद्ध विभाग यथा उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विभाग, जीविका समूह, कृषि विज्ञान केन्द्र किशनगंज एवं अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए थे जहा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई. उद्यान विभाग द्वारा अपने स्टॉल में विभिन्न प्रकार के फलों एवं फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी. जिला कृषि पदाधिकारी शान्तनु कुमार द्वारा बताया गया कि यह मेला-सह-प्रदशर्नी कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा जिसमें किसान भाग लेकर तकनीकी जानकारी के साथ-साथ कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. उनके द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उद्यानिक फसलों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़े उसके लिए उन्हें तमाम जानकारी मुहैया करवाई जा रही है और इसका लाभ किसानों को मिलेगा. कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन और राजद विधायक अंजार नईमी द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने एवं उन्नत खेती कर आमदनी बढ़ाने की जानकारी दिया गया. मेले में पहुंचे किसान काफी प्रसन्न दिखे. मेले में पूर्व सेवानिवृत कृषि पदाधिकारी डॉ पीपी सिन्हा के द्वारा भी किसानों को पौधा संरक्षण से संबंधित तकनीकी जानकारी किसानों को दिया गया. साथ ही प्राचार्य डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबारी किशनगंज एवं वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, किशनगंज तथा मो मिराज, सहायक निदेशक (शष्य), किशनगंज द्वारा भी उपस्थित किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन