खगड़ा पासवान टोला काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा से खून निकलने की चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 8:42 PM
किशनगंज शहर के खगड़ा पासवान टोला स्थित काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा की नाक से खून के रिसाव की खबर से भक्तों की भारी भीड़ जुट गयी.
किशनगंज.किशनगंज शहर के खगड़ा पासवान टोला स्थित काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा की नाक से खून के रिसाव की खबर से भक्तों की भारी भीड़ जुट गयी. मिली जानकारी सुबह कुछ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर पहुंची तो उन्हें माँ काली की प्रतिमा में यह अद्भुत नजारा देखा. इसके बाद जैसे ही यह खबर फैली इसे देखने के लिए काली मंदिर में भक्तों की कतार लग गई. करीब दो घंटे बाद प्रतिमा में यह बंद हो गया. वही मंदिर के पुजारी और पंडित विजय झा ने बताया कि मां काली की प्रतिमा से लगभग 11:00 बजे से खून निकलने का सिलसिला जारी है. स्थानीय लोग मां की पूजा अर्चना करने आए थे तभी एक महिला ने देखा की मां की नाक से कुछ लाल रंग के पदार्थ निकल रहा है. तभी पूजा अर्चना करने आई महिलाएं घबरा गईं और उस महिला के द्वारा आसपास के लोगों को यह सूचना दी गयी. सूचना बाद आस पास के लोगों की भीड़ लग गई. वहीं मां काली की प्रतिमा की नाक से लाल रंग का पदार्थ निकल रहा है. जब हाथ में लेकर देखें और कपड़ा में उसे साफ कर के देखा तो पता चला कि यह खून है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










