यूएचएस तालगाछ, दिघलबैंक की टीम ने जीते अपने दोनों लीग मैच

दिघलबैंक की टीम ने जीते अपने दोनों लीग मैच
किशनगंज फुटबॉल (अंडर 17 बालक वर्ग) प्रतियोगिता में किशनगंज जिला की यूएचएस तालगाछ, दिघलबैंक टीम बेगूसराय में आयोजित राज्यस्तरीय खेल में रविवार को दोनों लीग मैच में विजयी रही. पहले मैच में समस्तीपुर की टीम को एक गोल से और दूसरे मैच में सहरसा की टीम को दो गोल से पराजित किया. कुल पांच लीग मैच है.शेष मैच कल होंगे. शिक्षक प्रभाकर यादव, विनोद मोहन यादव ने कहा कि टीम के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने मैच में काफी मेहनत की और अंतत सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










