निवास प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाई विधायक

Updated:
विज्ञापन
निवास प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाई विधायक

वोटर लिस्ट के चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विधायक हाजी इजहार असफी प्रखंड कार्यालय कोचाधामन में बीडीओ श्रीराम पासवान और सीओ प्रभाष कुमार के साथ बैठक कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किये

विज्ञापन

कोचाधामन वोटर लिस्ट के चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विधायक हाजी इजहार असफी प्रखंड कार्यालय कोचाधामन में बीडीओ श्रीराम पासवान और सीओ प्रभाष कुमार के साथ बैठक कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किये. इस अवसर पर विधायक हाजी इजहार असफी ने पदाधिकारियों से कहा कि सबसे अधिक परेशानी लोगों को निवास प्रमाण पत्र बनाने में हो रही है. कोचाधामन प्रखंड में 60 हजार लोगों ने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है. प्रतिदिन पांच सौ लोगों का ही निवास प्रमाण पत्र निर्गत हो पा रहा है. इस पर विशेष ध्यान दिया जाए.इस बाबत बीडीओ श्रीराम पासवान ने कहा कि सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि निवास प्रमाण पत्र के अलावा और भी कागजात के लिए लोगों को जागरूक करें. ग्राम कचहरी के सरपंच से निर्गत वंशावली मान्य है. जिसका भी नाम छूट गया है, परेशान होने की जरूरत नहीं है. प्रखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क लगाया गया है. वहां हर संभव मदद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन