ePaper

सड़क पर गंदा पानी बहने से जगन्नाथ मंदिर के श्रद्धालु परेशान

Updated at : 07 Jun 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर गंदा पानी बहने से जगन्नाथ मंदिर के श्रद्धालु परेशान

सड़क पर गंदा पानी बहने से जगन्नाथ मंदिर के श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज के वार्ड 12 में अवस्थित जगन्नाथ मंदिर के सामने नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस वजह से सड़क सहित मंदिर के मुख्य द्वार से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. मालूम हो की पुराने एसबीआई रोड पर जगन्नाथ मंदिर के साथ राधे कृष्ण मंदिर हनुमान मंदिर के साथ काली मंदिर स्थित है. नगर पंचायत द्वारा जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर मंदिर के मुख्यद्वार के पास भर गया है. निकासी की कोई व्यवस्था न होने से कीचड़ की स्थिति हो गयी है. लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से आसपास बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है. संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं. समस्या जस की तस है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन