ePaper

घने कोहरे व सर्द हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित

Updated at : 22 Jan 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
घने कोहरे व  सर्द हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित

कोहरे के कारण दृश्यता रही बेहद कम

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज में मंगलवार को कोहरे व कड़ाके की ठंड से जनजीवन को प्रभावित रहा. सीमावर्ती क्षेत्र में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में भी अपने वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सर्द हवाओं के चलते धूप भी बेअसर रही. शहरी व ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आये. जिले में ठंड के कारण सरकारी व निजी स्कूलों में पहले ही 21 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था. हालांकि, मौसम में कोई सुधार न होने और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर लोगों ने इसे बढ़ाने की मांग की. शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य: स्कूलों से बच्चों को भले ही छुट्टी दे दी गयी है, लेकिन शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है. प्रशासन ने निर्देश दिये हैं कि छुट्टी के दौरान भी स्कूल के प्रशासनिक और विभागीय कार्य नियमित रूप से चलाते रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन