कैलटैक्स चौक से बस स्टैंड तक सर्विस रोड मरम्मत की मांग

काल्टेक्स चौक से लेकर बस स्टैंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड के मरम्मत की मांग की गई
किशनगंज काल्टेक्स चौक से लेकर बस स्टैंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड के मरम्मत की मांग की गई. इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम विशाल राज से मुलाकात की कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि काल्टेक्स चौक से बस स्टैंड तक के सर्विस रोड की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे आम लोगों के जान के घातक बने हुए हैं. इस वजह से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है और आए दिन इन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती है. प्रतिनिधिमंडल ने मामले में उचित कार्रवाही की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में बजरंग दल जिला संयोजक सुनील तिवारी सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










