बस स्टैंड व ओवर ब्रिज पर लाइट लगवाने की मांग

Demand for installation of lights at bus stand and over bridge
किशनगंज. वार्ड की समस्याओं को लेकर वार्ड संख्या 30 के पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह रविवार को नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान से मिले. पार्षद प्रतिनिधि ने नप अध्यक्ष से मिल वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाते हुए वार्ड 30 स्थित डुमरिया की ओर जाने वाली ओवर ब्रिज में खराब लाइट को दुरुस्त करवाने की मांग की. साथ ही सब्जी मंडी से बस स्टैंड की ओर जाने वाली ओवर ब्रिज में लाइट लगवाने की मांग की गई. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वाशन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










