सभी माफिया, स्मैक व अन्य तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
पूर्व विधायक सह राजद नेता मुजाहिद आलम ने दलाल एवं माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोला दिया है.
विज्ञापन
डीआइजी से मिले पूर्व विधायक मुजाहिद आलम
किशनगंज. पूर्व विधायक सह राजद नेता मुजाहिद आलम ने दलाल एवं माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोला दिया है. शनिवार को पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने डीआइजी पूर्णिया रेंज पी के मंडल से मिलकर जिले में इंट्री माफिया, कोयला माफिया, शराब माफिया, स्मैक एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर उचित कार्रवाई करने को ले मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 174/2025 सहित कई मामले दर्ज है. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि डीआइजी ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और जल्द ही इस संबंध में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डीजीपी बिहार से मिलकर उचित कार्रवाई करने को ले आग्रह किया जायेगा. उन्होंने बताया कि माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










