तीसरे दिन मेंची नदी के किनारे से लापता युवक का मिला शव

खानी थाना क्षेत्र में गंभीरगढ़ पुल के समीप मेंची नदी में लापता 25 वर्षीय युवक बुद्धलाल हेंब्रम की लाश घटना के तीसरे दिन मंगलवार को अहले सुबह नदी किनारे से बरामद हो गई है.
पौआखाली.जिले के सुखानी थाना क्षेत्र में गंभीरगढ़ पुल के समीप मेंची नदी में लापता 25 वर्षीय युवक बुद्धलाल हेंब्रम की लाश घटना के तीसरे दिन मंगलवार को अहले सुबह नदी किनारे से बरामद हो गई है. सूचना मिलते ही एसएसबी की टीम ने शव को नदी किनारे से उठाकर सुखानी पुलिस के हवाले कर दिया है. जिसके बाद सुखानी थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. ज्ञात हो कि रविकर को थानाक्षेत्र के निवासी बुद्धलाल हेंब्रम पिता बबलू हेंब्रम नदी में स्नान करने के दौरान पानी में डूब गया था जिनसे उसकी मृत्यु हो गई है. मृतक के शव की तलाश में खासकर एसएसबी ने सर्वप्रथम नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया और उसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया था. रविवार और सोमवार दोनों दिन नदी में एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद तीसरे दिन मंगवार की अहले सुबह एसएसबी के द्वारा शव नदी से बरामद कर लिया गया है. वहीं एसएसबी के प्रयास और कर्तव्य की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भूरि भूरि प्रशंसा की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










