ePaper

टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 26 Nov 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट के निकट बुधवार की सुबह एक संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास शव को देखकर इसकी सूचना टेढ़ागाछ थाना पुलिस को दी. देखते ही देखते मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए और घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को बंदिश में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने प्राथमिक रूप से घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए लोगों से पूछताछ की तथा शव के आसपास मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया. शव की पहचान को लेकर पुलिस प्रयासरत है और आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपीएफ को सूचना दे दी गई है और जीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास शव का मिलना कई आशंकाओं को जन्म देता है, इसलिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह-सुबह जब कुछ ग्रामीण रेलवे हॉल्ट के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन