गणेश उत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
गणेश उत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पिछले ढाई दशक से हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजा का आयोजन होता रहा है.

विज्ञापन

-प्रतिमा स्थापित कर की जा रही है पूजा-अर्चना -नवयुवक संघ के युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण -श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़. किशनगंज बुद्धि प्रदाता भगवान श्री गणेश के जन्म उत्सव अर्थात गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड के लोहगाडा हाट में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी.पूरे धूमधाम से यहां गणेश उत्सव का आयोजन हो रहा है.गौरतलब है कि पिछले ढाई दशक से हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजा का आयोजन होता रहा है.जिसमे स्थानीय नवयुवक संघ की भूमिका सराहनीय होती है.इस बार भी पूजा स्थल बजरंगबली मंदिर को पूरी तरह सजा दिया गया है.पूजा कमिटी के अध्यक्ष मंजय कुमार साह ने बताया कि बुधवार से शुरू होकर शुक्रवार तक कुल तीन दिनों तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा. इस आयोजन में लोहागड़ा के नव युवक एवं युवक संघ लोहागाडा के सभी सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन