मिड डे मील खाने से बीमार बच्चों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 7:50 PM
किशनगंज के महीनगांव पंचायत के मरवा टोली मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से बीमार बच्चों से अस्पताल में कांग्रेस प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की.
किशनगंज.किशनगंज के महीनगांव पंचायत के मरवा टोली मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से बीमार बच्चों से अस्पताल में कांग्रेस प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू व युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल पहुंचे. सदर अस्पताल में बच्चों से मिल कर उनका हाल चाल जाना. बिहार में नीतीश कुमार डबल इंजन की सरकार पर खूब बरसे. इस दौरान किशनगंज कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने भी सरकार को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि नीतीश कुमार को जल्द से जल्द इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. वहीं पोलिंग बूथ ज़िला अध्यक्ष साहबूल अख़्तर, युवा कांग्रेस ज़िला संयोजक मो वसीम अख़्तर, कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष मो सफ़ी , युवा कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष अतुल कुमार , किशनगंज महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, अल्पसंख्यक ज़िला उपाध्यक्ष हफ़ीज़ मोदस्सीर, युवा कांग्रेस नगर महासचिव सुभम् कुमार दास, मो गुड्डू आदि भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










