शांति व आपसी सौहार्द के साथ मनाये पर्व, असामाजिक तत्वों की सूचना दें पुलिस को - राकेश

Updated at : 28 Jan 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व आपसी सौहार्द के साथ मनाये पर्व, असामाजिक तत्वों की सूचना दें पुलिस को - राकेश

संत पंचमी पर्व और शब- ए- बारात को ले शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर मंगलवार को गलगलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

गलगलिया. बसंत पंचमी पर्व और शब- ए- बारात को ले शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर मंगलवार को गलगलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. बैठक में पर्व के दौरान शांति व विधि व्यवस्था पर बनाए रखने के मसले पर गहन चर्चा की गई. श्री कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर डीजे को जब्त करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा.शांति भंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा.शब ए बारात के अवसर पर आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से 14 फरवरी की रात्रि में कब्रिस्तान एवं मस्जिद पर प्रशासन के द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी. जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.ताकि कब्रिस्तान और मस्जिद आने जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न आए.शांतिपूर्ण वातावरण में शब ए बारात का पर्व रात्रि में संपन्न हो सके.इसको लेकर क्षेत्र के कब्रिस्तान तथा मस्जिदों की सूची भी थाना के द्वारा तैयार कर ली गई है.इस बैठक में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह जिला परिषद सदस्य निरंजन राय,सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ ,पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज गिरी उप सरपंच प्रतिनिधि जय झा आदि मौजूद रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन