नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है
किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले में नाबालिग लड़की के परिजन ने शुक्रवार को अपनी बच्ची के अपहरण की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 सितंबर को नाबालिग लड़की गांव में बकरी चराने गई थी. शाम होने पर वह घर वापस नहीं लौटी. खोजबीन के क्रम में परिवार के लोगों को पता चला की उनकी बच्ची को बंगाल के मटियारी कानकी का रहने वाला एक युवक देवा रॉय ई -रिक्शा में बिठा कर अपने साथ ले गया है. यह जानकारी मिलने के बाद परिजन आरोपी युवक के घर गए. पहले तो आरोपी युवक के परिजनों ने अच्छा व्यवहार किया, लेकिन बाद में दुर्व्यवहार किया. नाबालिग के परिजन न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंचे. सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना का अनुसंधान करते हुए नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




