ओवर ब्रिज पर कार सवार ने युवक से की मारपीट, प्राथमिकी
Updated at : 17 Mar 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन

ओवर ब्रिज पर कार सवार ने युवक से की मारपीट, प्राथमिकी
विज्ञापन
बस स्टैंड से घर लौटने के दौरान ठोकर के विवाद में हुई घटना, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग के रहने वाले एक पिता ने अपने पुत्र के साथ मारपीट किये जाने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह प्राथमिकी पशुपति नाथ झा ने सोमवार को दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनका पुत्र राजहंस 13 मार्च को सुपौल जिले से किशनगंज बस स्टैंड में बस से उतरा था. बस स्टैंड से वह डेमार्केट ओवर ब्रिज होते हुए अपने मोतीबाग स्थित घर जा रहा था. इसी दौरान ओवर ब्रिज पर एक कार से ठोकर लगने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि कार सवार व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से सदर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




