नुमान नगर में श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण पूर्ण, मानस पाठ व कीर्तन से गूंजा परिसर

Updated at : 27 Mar 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
नुमान नगर में श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण पूर्ण, मानस पाठ व कीर्तन से गूंजा परिसर

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था,

विज्ञापन

किशनगंज शहर के मोतीबाग स्थित हनुमान नगर में शुक्रवार को भक्ति और उत्साह का माहौल रहा. नवनिर्मित सार्वजनिक श्री राम जानकी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम रही. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार को विशेष मानस पाठ का आयोजन किया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. मानस पाठ के साथ-साथ कीर्तन और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. प्रसाद वितरण और सामाजिक सहभागिता धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.आयोजन के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से भू-दाता अशोक कुमर,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल, प्रणव कुमार, राकेश कुमार, आशीष कश्यप, राजेश झा, पमपम झा आदि मौजूद थे.आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और मंदिर समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. मोहल्ले वासियों का कहना है कि इस मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन