रोजगार लोन के लिए 25 अगस्त से लगेगा शिविर

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं शिक्षा ऋण योजनान्तर्गत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के लिए शिविर लगाया जाएगा
किशनगंज मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं शिक्षा ऋण योजनान्तर्गत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के लिए शिविर लगाया जाएगा. यह आयोजन छह दिन के लिए किशनगंज समाहरणालय प्रांगण स्थित ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार 25 से 30 के बीच ऋण की वसूली को लेकर शिविर लगेगा. सभी बकायेदार आवेदक शिविर में उपस्थित होकर बकाया ऋण की राशि जमा करना सुनिश्चित करें. शिविर में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं शिक्षा ऋण योजना अन्तर्गत वितरित ऋण की राशि की वसूली की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










