ePaper

दुर्गा पूजा के समय सीमावर्ती क्षेत्र में है पैनी नजर: समीरन

Updated at : 28 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के समय सीमावर्ती क्षेत्र में है पैनी नजर: समीरन

दुर्गा पूजा के अवसर पर सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कंपनी पलसा के जवानों ने नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की

विज्ञापन

दिघलबैंक दुर्गा पूजा के अवसर पर सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कंपनी पलसा के जवानों ने नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की. यह गश्ती अभियान रविवार को बॉर्डर आउट पोस्ट पिलटोला के अंतर्गत संचालित किया गया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व एसएसबी की ओर से एसआई/जीडी समीरन रॉय तथा नेपाल की ओर से एपीएफ के अधिकारियों ने किया. एसएसबी एसआई सिमरन राय ने बताया कि दुर्गा पूजा के समय सीमावर्ती क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. संयुक्त गश्ती से न केवल सीमावर्ती इलाकों के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, बल्कि दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास और समन्वय भी और प्रगाढ़ हुआ है. देश की सुरक्षा में लगें जवानों यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और दुर्गा पूजा जैसे पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन