भाजयुमो ने गाछपाड़ा तक निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
भाजयुमो ने गाछपाड़ा तक निकाली तिरंगा यात्रा

रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गाछपाड़ा में जाकर संपन्न हुई

विज्ञापन

किशनगंज रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गाछपाड़ा में जाकर संपन्न हुई. तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी ने किया एवं कार्यक्रम प्रभारी रोहित चौधरी, अमानुल्लाह, सह प्रभारी दीपम सरकार, अजय ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा गोपाल मोहन सिंह और जिला प्रभारी राजकुमार राय थे. भाजपा नेताओं ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया कि आप अपने घरों पर तिरंगा झंडा जरूर लगाएं और आजादी का दिन एक त्योहार की तरह मनाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शिशिर कुमार दास, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री मानू साह, महिला जिला अध्यक्ष सोनी दी, खुसो देवी, शकील अख्तर, जिला उपाध्यक्ष,ज्योति कुमार सोनू, जिला शोशल मिडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, लखबीर कौर, गगनदीप सिंह, दुर्गा स्वर्णकार, जय किशन कुशवाहा संजय पासवान,शुभम राजा सिंहा,गोरव गुप्ता, नजाकत अली,सहाबुल,शमीम अख्तर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन