पहले चरण में भाजपा ने बनाए 25 हजार सदस्य

Updated at : 02 Oct 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण में भाजपा ने बनाए 25 हजार सदस्य

पहले चरण में भाजपा ने बनाए 25 हजार सदस्य

विज्ञापन

किशनगंज शहर के मझिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर अटल सभागार में बुधवार को भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, जिला प्रभारी मनोज सिंह मौजूद थे. समीक्षा बैठक में व्यवस्था अभियान 2024 के नियमित जिले में चल रहे भाजपा सदस्यता का जायजा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सदस्यता के पहले चरण में जिले में अब तक 25000 से अधिक सदस्यता पूर्ण हुई. दूसरे चरण 3 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक 35000 तक सदस्यता करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक में मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी जिला के पदाधिकारी ने अपने द्वारा किए सदस्यता एवं सदस्यता के अनुभव को साझा किया. कार्यक्रम में मंच का संचालन सदस्यता टोली सदस्य अनुपम ठाकुर ने की. इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मनीष सिंह, लखन लाल पंडित, बिजली सिंह, सदस्यता टोली प्रमुख गोपाल मोहन सिंह, सदस्यता सदस्य दीपक श्रीवास्तव, वरुण सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन