Kishanganj: नकली सोना बेच ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधी पुलिस के गिरफ्त में, पूछताछ जारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Jul 2024 6:06 PM
महिला समेत गिरफ्तार तीनों ठगेरा तस्वीर में..
Bihar Crime News: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले यूपी के गिरोह का किशनगंज में पर्दाफाश हुआ है. मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार ठग रंधावा राय और उसकी पत्नी गंगा देवी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व संजय राय आगरा का बताया जा रहा है.
Bihar Crime News: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले यूपी के गिरोह का किशनगंज में पर्दाफाश हो गया है. मामले में एक महिला समेत तीन लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. गिरफ्तार ठग रंधावा राय और उसकी पत्नी गंगा देवी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व संजय राय आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.
पिछले कुछ दिनों से ठग कई लोगों को नकली सोना बेचकर चूना लगा रहे थे. तीनों ठग शनिवार रात को पश्चिमपाली में एक कपड़ा दुकान में पहुंचे और दुकानदार से कहा कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है, इस कारण वे सोना बेचना चाहते हैं. इस पर दुकानदार को कुछ आशंका हुई और उन्होंने चुपके से पुलिस को बुला दिया.
ये भी पढ़ें: कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…
केस दर्ज कर पूछताछ जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर ली है. अपराधियों से पूछताछ जारी है. इनके पास से नकली आभूषण भी निकले हैं. मामले में तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है.
असली सोना दिखाकर तय किया सौदा
दुकानदार ने बताया कि तीनों लोग 10 दिन पहले उनके पास आए थे और कहा था कि खुदाई के दौरान उन्हें सोना मिला है. उस समय ठगों ने इन्हें असली सोना दिखाया था. 10 लाख रुपये में सौदा भी तय हुआ. बाद में पांच ठग नकली सोने का आभूषण ले आए थे.
दुकानदार ने देखते ही नकली जेवर को पहचान और पुलिस को इसकी सूचना दे दी. हालांकि, दो लोग मौके से फरार होने में सफल हुए. इससे पूर्व भी इन लोगों ने शहर में कई लोगों को चूना लगा चुके है. तीनों ठगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
शिवमय हुआ सुलतानगंज, श्रावणी मेले का आज होगा विधिवत उद्घाटन, देखिए गंगा घाट का वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










