टॉपर वेरिफिकेशन के अंतिम चरण में बिहार बोर्ड, ठाकुरगंज की सना परवीन को पटना बुलावा

Updated at : 20 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
टॉपर वेरिफिकेशन के अंतिम चरण में बिहार बोर्ड, ठाकुरगंज की सना परवीन को पटना बुलावा

सना परवीन काजी बस्ती पटेसरी गांव के निवासी स्वर्गीय इसराइल साहब की पुत्री एवं शिक्षक मास्टर नईम साहब की भतीजी हैं.

विज्ञापन

ठाकुरगंज बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कॉपियों की जांच लगभग पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर वेरिफिकेशन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया जारी है. बोर्ड हर वर्ष टॉप करने वाले छात्रों का वेरिफिकेशन इसलिए करता है ताकि परिणाम पूरी तरह पारदर्शी और विवाद रहित रहे. इस प्रक्रिया के तहत अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को फोन, मैसेज या ईमेल के माध्यम से सूचना देकर पटना स्थित बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है. वहां छात्रों से लिखित परीक्षण, मौखिक सवाल-जवाब और एक संक्षिप्त इंटरव्यू लिया जाता है, ताकि उनकी उत्तर पुस्तिका, लिखावट और विषय ज्ञान का मिलान किया जा सके. इसी कड़ी में किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पटेसरी पंचायत की प्रतिभाशाली छात्रा सना परवीन का नाम आर्ट्स संकाय के टॉपर वेरिफिकेशन सूची में शामिल हुआ है. सना को वेरिफिकेशन के लिए पटना बुलाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. सना परवीन काजी बस्ती पटेसरी गांव के निवासी स्वर्गीय इसराइल साहब की पुत्री एवं शिक्षक मास्टर नईम साहब की भतीजी हैं. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली सना ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे ठाकुरगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जैसे ही पटना बुलावे की खबर गांव पहुंची, परिवार के साथ-साथ पूरे पंचायत में जश्न का माहौल बन गया. ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने सना को बधाई देते हुए इसे इलाके के लिए गौरव का क्षण बताया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन