ePaper

कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की हिंदी व जोड़ घटाव जांचें बीईओ

Updated at : 25 Nov 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की हिंदी व जोड़ घटाव जांचें बीईओ

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की गई

विज्ञापन

किशनगंज.

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य अभियंता एवं कर्मी उपस्थित थे. साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया. डीएम ने बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालय निरीक्षण के दौरान ””””मिशन निपुण बिहार”””” के तहत कक्षा-3, 4 एवं 5 के कम-से-कम 5 से 10 बच्चों से हिन्दी पढ़वाने व सामान्य जोड़-घटाव की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही ””””मिशन निपुण बिहार”””” के तहत प्रत्येक विद्यालयों में दिवार लेखन अंकित करने का निर्देश दिया. जिन विद्यालयों में बच्चों की प्रगति अपेक्षित नहीं है वैसे विद्यालय के प्रधान से स्पष्टीकरण पूछने तथा किस कारण से बच्चों की प्रगति नहीं हुई है, के संबंध में समीक्षा कर सुधार कराने का निर्देश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रखंड आवंटित कर ””””मिशन निपुण बिहार”””” कार्यक्रम की जांच कराने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सीआरसी अनुदान, बीआरसी अनुदान एवं कम्पोजिट ग्रांट की राशि का यथाशीघ्र व्यय कराने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अधीनस्थ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का अनुश्रवण करने एवं प्रत्येक दिन कम-से-कम 90 प्रतिशत बालिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

पोषण वाटिका का फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्राप्त एफएलएन किट या एलईपी किट विद्यालयों के बच्चों के बीच वितरित कराते हुए वितरण प्रतिवेदन व फोटोग्राफ 05 दिनों के अन्दर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया. साथ ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना को पोषण वाटिका के तहत निर्मित सभी पोषण वाटिका का निरीक्षण कराने एवं पोषण वाटिका का फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम ने उप प्रबंधक (तकनीकी), सहायक अभियंता, समग्र शिक्षा को लंबित असैनिक कार्य पूर्ण करने में शीघ्रता लाने तथा एलएईओ, किशनगंज से पूर्ण हुए कार्यों का उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का निदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन