ePaper

पीएम आवास पूरा कर चुके लाभुकों को कराया गृह प्रवेश

Updated at : 16 Sep 2025 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास पूरा कर चुके लाभुकों को कराया गृह प्रवेश

पीएम आवास पूरा कर चुके लाभुकों को कराया गृह प्रवेश

विज्ञापन

गलगलिया. ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित लक्ष्यानुसार पात्र परिवारों को प्रथम किश्त राशि जारी करने एवं पूर्ण हो चुके आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश करवाया गया. बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2025-26 के पात्र परिवारों को प्रथम किश्त जारी की गयी एवं आवास पूर्ण करवाने वाले लाभार्थियों का गृह प्रवेश करवाया गया. भातगांव पंचायत में गृह प्रवेश समारोह के अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह और आवास सहायक अयूब आलम ने पंचायत में पूर्ण हुए आवासों के लाभार्थियों को घरों की प्रतीकात्मक चाबियां सुपुर्द किया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, उप मुखिया महावीर राय, वार्ड सदस्या निर्मला देवी, रामनारायण सहनी, आवास सहायक अयूब आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन