ePaper

चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी की दहाड़! आखिर किसे बताया गूंगा-अंधा-बहरा ? 

Updated at : 23 Nov 2025 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi

किशनगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी (PC: सोशल मीडिया)

Asaduddin Owaisi in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज के ठाकुरगंज में जनसभा को संबोधित किया. असदुद्दीन ओवैसी ने इस दौरान सियासी तौर पर गूंगे-अंधे-बहरे का जिक्र किया. आइए बताते हैं आखिर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा ? 

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi in Seemanchal: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर सीमांचल में बड़ा बयान दिया. सीमांचाल के दो दिनों के दौरे पर आए असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को ठाकुरगंज विधानसभा के भोगडाबर के कलभर्ट चौक पर जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सीमांचल की जनता का धन्यवाद किया. 

ओवैसी ने क्या कहा ? 

जनता को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीमांचल में पार्टी को 5 सीटें और 80 हजार वोट ये बता रहा है कि सीमांचल की जनता जाग चुकी है. सियासी तौर पर जो गूंगे, बहरे और अंधे हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं ये आवाम के इंकलाब का आगाज है. अगर वो इस इंकलाब साथ ना भी दें तो ये अपनी कामयाबी को छू कर रहेगा. 

सीमांचल की जनता को भरोसा दिलाया 

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि एक एक वोट जो पतंग छाप पर पड़ा है वो इसलिए पड़ा है क्योंकि जनता को भरोसा है ये हमारी लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. ये जनता के समस्याओं से समझौता करने वाली पार्टी नहीं है. पार्टी के पांचों विधायक पार्टी के विधानसभा के साथ-साथ बिहार की जनता की आवाज को उठाएंगे. मैं हर 3-6 महीने पर आकार आपसे मुलाकात करता रहूंगा. 

आखिर किसे कहा गूंगा-अंधा-बहरा ?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की गुजारिश की थी. RJD की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद AIMIM अकेले चुनाव लड़ी थी. 

Also read: AIMIM विधायक के पत्र ने बिहार में लाया सियासी तूफान, जानें किसे फायदा और किसे होगा नुकसान

सीमांचल में कितने जिले ? 

सीमांचल में अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिले आते हैं. AIMIM ने अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा, किशनगंज जिले का बहादुरगंज और कोचाधामन विधानसभा और पूर्णिया जिले के अमौर और बायसी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन