व्यवसायियों के एक मजबूत संगठन की औपचारिक घोषणा 10 को

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायियों के एक मजबूत संगठन की औपचारिक घोषणा 10 को

किशनगंज मर्चेंट कमेटी के संस्थापक मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह बताया कि आगामी 10 अगस्त को संध्या 4 बजे किशनगंज मर्चेंट कमेटी नाम से जिला स्तर पर सर्व क्षेत्र के व्यवसायियों की एक मजबूत संस्था के गठन की औपचारिक घोषणा के अवसर पर जिले के व्यवसायियों का एक वृहत कार्यक्रम किशनगंज नगर में आयोजन होने जा रहा है

विज्ञापन

किशनगंज किशनगंज मर्चेंट कमेटी के संस्थापक मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह बताया कि आगामी 10 अगस्त को संध्या 4 बजे किशनगंज मर्चेंट कमेटी नाम से जिला स्तर पर सर्व क्षेत्र के व्यवसायियों की एक मजबूत संस्था के गठन की औपचारिक घोषणा के अवसर पर जिले के व्यवसायियों का एक वृहत कार्यक्रम किशनगंज नगर में आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिले के सभी व्यवसायी वर्ग के साथ साथ जिले के कई जाने माने गणमान्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति में किशनगंज मर्चेंट कमेटी जैसे जिला स्तरीय संगठन की आवश्यकता के साथ-साथ इसके मुख्य उद्देश्यों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से संबंधित तथ्य विस्तार पूर्वक किशनगंज जिले की आवाम के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे. कार्यक्रम की तैयारी को ले जिले के व्यवसायियों में काफी उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियां जोरो पर है. यह आयोजन दिनाजपुर रोड पूरबपाली में होना निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन