Kishanganj, ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार, जमीन विवाद के मामले की सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
Kishanganj, ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार, जमीन विवाद के मामले की सुनवाई

ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार, जमीन विवाद के मामले की सुनवाई

विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट,

ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन एवं राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई. जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे और त्वरित कार्रवाई की मांग की.

अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने एक-एक मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है.

जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी अमित कुमार भी मौजूद रहे. वहीं सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गलगलिया थाना से छबीला अधिकारी की उपस्थिति रही. कई मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया गया.

जनता दरबार के दौरान अंचल कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. ग्रामीणों ने जमीन संबंधी पुराने लंबित मामलों के जल्द निपटारे की मांग उठाई. प्रशासन की ओर से लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई, ताकि मामलों का तेजी से निष्पादन किया जा सके.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन