ePaper

द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 25 लाख लाभार्थी के खाते में भेजी गई राशि

Updated at : 03 Oct 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 25 लाख लाभार्थी के खाते में भेजी गई राशि

अशोक सम्राट भवन, किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं. इस मौके पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता भी उपस्थित थे.

विज्ञापन

महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण में पूंजी की उपलब्धता व स्वरोजगार की महत्त्वपूर्ण भूमिका : डीएम* राशि से महिलाएं, स्वरोजगार के साधन कर रहीं विकसित जिले में दो लाख से अधिक आवेदन जमा एक लाख नब्बे हजार आवेदकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण किशनगंज. अशोक सम्राट भवन, किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं. इस मौके पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता भी उपस्थित थे. प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ दिया जा रहा है. शुरुआत में दस हजार रुपये की राशि प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है. जिससे वे पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम इत्यादि क्षेत्रों में रुचि अनुसार स्वरोजगार शुरू करेंगी. इससे पहले 26 सितंबर को प्रदेश स्तर पर पचहत्तर लाख लाभार्थियों के खाते में दस हजार रुपये की राशि अंतरण की गई थी. जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू कर रही हैं. प्रथम चरण में 26 सितंबर को प्राप्त 10 हजार की राशि से सदर प्रखंड के चकला पंचायत की मीणा मुर्मू ने मछली पालन का कार्य शुरू किया है. वे खुश हैं कि उन्हें अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए पूंजी प्राप्त हुआ है. ऐसे ही अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार का साधन विकसित कर रही हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले में लगभग दो लाख से अधिक आवेदन जमा हुए हैं. जिसमें से एक लाख 90 हजार से अधिक की ऑनलाइन प्रविष्टि करा ली गई है. स्वरोजगार और अपना आय का साधन होने से, महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना लाभकारी सिद्ध होगा. सभी सात प्रखंड मुख्यालय, 32 संकुल संघ, 1484 ग्राम संगठन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां जीविका दीदियां एवं अन्य महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब इत्यादि माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ी. किशनगंज जिला में लगभग एक लाख से अधिक महिलाओं ने डिजिटल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का गांव- पंचायत स्तर पर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है. जीविका सामुदायिक संगठन में विशेष बैठक आयोजित कर महिलाओं को जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन