ePaper

स्मैक के कारोबारी के ठिकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

Updated at : 26 Nov 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक के कारोबारी के ठिकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

मेला ग्राउंड में सुरक्षा को लेकर की गयी थी पुलिस बल की तैनाती

विज्ञापन

मेला ग्राउंड में सुरक्षा को लेकर की गयी थी पुलिस बल की तैनाती

किशनगंज

यूपी में माफियाओं पर बुलडोजर की कार्रवाही की तर्ज पर किशनगंज में भी नशा कारोबारियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. सूबे के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा के बाद शहर में भी बुलडोजर एक्शन हुआ. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर शहर में खगडा मेला ग्राउंड में पुलिस टीम ने अवैध रूप से स्मैक कारोबार करने वालों के चिन्हित अवैध कच्चे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. बुधवार को सुबह सवेरे भारी संख्या में सदर थाना की पुलिस और नगर परिषद की टीम के साथ जेसीबी और कई ट्रैक्टर लेकर टीम पहुंच गयी. इस दौरान पुलिस ने यह देखा की वहां एक कई ठिकानों में बिजली कनेक्शन भी था. इसे लेकर विद्युत विभाग से जानकारी लेने की बात पुलिस के द्वारा कही गई कि वहां किस परिस्थिति में बिजली का उपयोग किया जा रहा था. मेला ग्राउंड में कार्रवाही के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सदर थानाध्यक्ष इसंपेक्टर अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाही दिन भर चली और चिन्हित स्थलों का ध्वस्तीकरण के बाद ही बुलडोजर रुका. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया.

मंगलवार से शुरू हुई थी कार्रवाई

मंगलवार का शाम को भी पुलिस टीम जेसीबी मशीन के साथ बस स्टैंड के पीछे स्मैक के अवैध ठिकानों में पहुंची. जहां पहले स्मैक बेचे जाने व पीने वालों के अवैध ठिकानों को चिन्हित किया गया था. अवैध ठिकानों को चिन्हित किए जाने के बाद जेसीबी से उन ठिकानों को ध्वस्त किया गया.

क्या कहा सदर थानाध्यक्ष

सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि शहर में लगातार स्मैक का नशा करने व पीने वालों की सूचना मिल रही थी. सूचना के बाद कार्रवाई भी शुरू की गई. कई आरोपितों को पकड़ कर जेल भी भेजा गया है. अब स्मैक के ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा है ताकि इस कारोबार को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन