प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने पर्व की तैयारी पर की चर्चा
Updated at : 15 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने पर्व की तैयारी पर की चर्चा
विज्ञापन
ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व सहयोग पर जोर
बहादुरगंज. हर्ष व उल्लास के पर्व ईद उल फितर को लेकर रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने की. पुलिस प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्व के दौरान सुचारू विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए व सहयोग का भरोसा दिलाया.असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेगी पुलिस
थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, सद्भाव व भाईचारगी का उदाहरण कायम रखा जाए. प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हैं, साथ ही असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी. किसी भी अफवाह की सूचना मिलने पर इसे तुरंत पुलिस प्रशासन से साझा करने का अनुरोध किया गया. बैठक में अपर थानाध्यक्ष मो. दिलशाद खान, सब इंस्पेक्टर राम बाबू चौधरी, नगर पार्षद, सरपंच व दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने सभी से सहयोग की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




